लुधियाना। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को पंजाब सरकार द्वारा कई योजनाओं और राशन उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में ऐसे परिवार भी शामिल थे जो इसके दायरे में नहीं आते हैं। इसके मद्देनजर आज बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान कई परिवार जो राशन कार्ड द्वारा गरीबों का राशन लूटते हैं उनके राशन कार्ड रद्द करने का फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार आलीशान घरों में रहने वाले संपन्न परिवार पिछले कई वर्षों से गरीब परिवारों के अधिकार को मार रहे हैं। वे राशन डिपो से मिलने वाली फ्री गेहूं ले रहे थे लेकिन अब उनकी खैर नहीं है।
पंजाब सरकार द्वारा ऐसे 10 लाख अयोग्य परिवारों के राशन कार्ड रद्द करने का बड़ा फैसला किया गया है। इससे कई ऐसी योजनाओं का भी वह अयोग्य परिवार अब उपयोग नहीं कर पाएंगे जो उनके अधिकार में ही नहीं है।
- Accident News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
- Devendra Fadnavis on Regime Change: ‘बोतल नई है, लेकिन शराब वही है’, राहुल गांधी और विपक्ष पर साधा निशाना
- खनिज और पुलिस विभाग की कार्रवाई; दतला नदी के अवैध रेत घाटों पर दूसरे दिन भी चली जेसीबी, रास्ते बंद
- तेज रफ्तार कार का कहर: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश; स्कूटी सवार युवक-युवती को रौंदा, लड़की के दोनों पैर फ्रैक्चर
- इस्पात प्लांट से 39 टन लोहा लेकर निकला ट्रक, रास्ते में 5 टन माल गायब, पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

