चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके अनुसार अब राज्य में 112 दवाओं की बिक्री पर तुरंत बैन लगा दिया है। ये दवाएं केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की तरफ से जारी लिस्ट में ‘अमानक’ घोषित की गई हैं। खबरों पर अगर गौर करें तो हाल ही में इन दवाओं के सेवन से कुछ लोगों की मृत्यु की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस बारे में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने इन दवाओं को अमानक घोषित किया है, जिसके बाद पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने इनकी बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की सूची में हर दवा का नाम, उसका बैच नंबर, निर्माण की तिथि, संबंधित कंपनी का नाम और टेस्ट रिपोर्ट की पूरी जानकारी दी गई है। यह कदम राज्य में दवा गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और जन स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रतिबंधित दवा बेचने वाले की खैर नहीं
मंत्री बलबीर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे इन दवाओं का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। उन्होंने साफ कहा है कि यदि कोई दवा विक्रेता या दुकान इन प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करता हुआ पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जाए।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

