चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम की खरीद को मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार पाकिस्तान से लगती 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 9 एंटी ड्रोन सिस्टम लगाएगी, जिससे ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। राज्य सरकार इस परियोजना पर 51.41 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे- सीएम मान
मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजकर हमारे युवाओं को नशे का आदी बनाना चाहता है और आतंकवाद को धन मुहैया करा रहा है। पंजाब सरकार इस पर लगाम लगाएगी।
उन्होंने कहा, हमारी सरकार राज्य की सीमाओं और देश की अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं और पाकिस्तान को हर मोड़ पर मुंहतोड़ जवाब देंगे।

पंजाब के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ये फैसला?
पंजाब की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है। पंजाब न केवल पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करता है, बल्कि यह अफगानिस्तान (जो दुनिया का अग्रणी हेरोइन उत्पादक देश है) के निकट भी स्थित है। यह क्षेत्र लंबे समय से पाकिस्तान प्रायोजित नार्को आतंकवाद का शिकार रहा है।
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

