चंडीगढ़। 3 से 6 साल तक के बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के लिए पंजाब सरकार ने नई पहल की है। अब इस उम्र के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और विकास करने की तैयारी की है। स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.), पंजाब ने प्री-प्राइमरी कक्षाओं (नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी.) के बच्चों के दूसरे मूल्यांकन असैसमैंट का शैड्यूल जारी कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन छोटे बच्चों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि खेल-खेल में गतिविधियों के माध्यम से उनका अवलोकन किया जाएगा।
बच्चों में किसी भी तरह की नकारात्मक भावना न आए इसके लिए कई कोशिश की जा रही है इसी क्रम में बच्चों को खेल खेल में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। एस.सी.ई.आर.टी. द्वारा जारी पत्र के अनुसार 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चलाई जा रही इन कक्षाओं का मूल्यांकन मनोवैज्ञानिक तरह से किया जाएगा। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों को खेल विधि से गतिविधियां करवाएं और उसी दौरान उनका अवलोकन करें।
पांच मुख्य बाते होंगी देखनी जानकारी के अनुसार बच्चों के मूल्यांकन के पांच मुख्य बातों को देखना जाएगा, जिसके अनुसार उनका मूल्यांकन होगा, इसमें शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक और भावनात्मक विकास, भाषाई विकास (पंजाबी) और अंग्रेजी भाषा विकास। इन सभी क्षेत्रों में बच्चों के कौशल को तीन स्तरों पर परखा जाएगा। शिक्षकों को इसी पांच बातों के बच्चों को पारंगत करना होगा। शिक्षकों को खास निर्देश शिक्षकों के लिए एक खास और संवेदनशील निर्देश जारी किया है। रिपोर्ट कार्ड के अंतिम जांच कॉलम में बच्चे द्वारा हासिल किए गए ‘उच्चतम स्तर’ को ही भरा जाएगा। रिपोर्ट कार्ड के आखिरी पन्ने पर टिप्पणी लिखते समय शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चे के बारे में केवल सकारात्मक टिप्पणी ही लिखी जाए।

किसी भी बच्चे के लिए नकारात्मक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, हर बच्चे का मूल्यांकन परिणाम उनके माता-पिता के साथ साझा करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में एस.सी.ई.आर.टी. द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (एलीमैंटरी शिक्षा) को पत्र जारी कर इन आदेशों का पालन यकीनी बनाने को कहा गया है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पत्र के साथ संलग्न प्रोफार्मा भरकर रिकॉर्ड संकलित करें और समय सीमा के भीतर पोर्टल पर डेटा अपलोड करने का कार्य करें।
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली

