चंडीगढ़। पंजाब में मान सरकार ने ‘मिशन चर्दीकला’ शुरू किया है। यह सिर्फ एक राहत योजना नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आई है. अब तक 1,143 गांवों में राहत पहुंचाई जा चुकी है और 35 करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे लोगों के खातों में भेजे गए है – बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी देरी के।
तीसरे चरण के सिर्फ दो दिनों में 35 करोड़ रुपये की राशि बांटी गई, जबकि चौथे दिन अकेले 17 करोड़ रुपये और वितरित किए गए। अमृतसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, मानसा, संगरूर और एस.बी.एस. नगर में लगभग 70 स्थानों पर राहत वितरण कार्यक्रम हुए। यह वही सरकार है जो ‘आम आदमी’ के नाम पर चली और अब उनके दुख-दर्द को समझकर काम भी कर रही है।
फिरोजपुर जिले में विधायकों रणबीर सिंह भुल्लर, रजनीश दहिया, नरेश कटारिया और फौजा सिंह सरारी ने मिलकर 3,000 किसानों को 16.68 करोड़ रुपये की राहत बांटी। डेरा बाबा नानक में विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने 935 परिवारों को 3.71 करोड़ रुपये दिए।
अजनाला में पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने 1,330 किसानों को 5.86 करोड़ रुपये वितरित किए। यह है असली जनसेवा, जहां नेता खुद जमीन पर उतरकर लोगों तक पहुंच रहे है।

श्री आनंदपुर साहिब में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गांव जिंदवारी में 2.26 करोड़ रुपये की फसल राहत बांटी। सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला में भाईनी कादर बख्श और पस्सन कदीम गांवों के लोगों को 40 लाख रुपये की मंजूरी पत्र दिए गए।
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

