अमृतसर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नाम से किए गए एक पोस्ट में कटारिया के खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का प्रयोग किया गया है।
यह धमकी 3 दिन पहले उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए कटारिया के बयान के बाद सामने आई है। उक्त बयान को लेकर विभिन्न संगठनों और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग धमकी भरे पोस्ट का समर्थन करते भी नजर आए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। हालांकि, अब तक राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

कटारिया ने भी इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार किया है। इधर, उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है।
- डिजिटल सुरक्षा में हरियाणा की बड़ी छलांग; साइबर खतरों से निपटने को ₹738 करोड़ मंजूर!
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, CM सम्राट, नितिन नबीन और तेजस्वी ने जताया दुख
- दशहरे पर कैसे जलेगा रावण? 100-100 फीट के पुतले बनाने वाला कारीगर कर गया बड़ा खेला!
- Delhi News Brief: दिल्ली में BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद; कांग्रेस की महारैली का व्यापारियों ने विरोध किया
- कोलकाता के चोरबागान भगदड़ के मृतकों में 6 की हुई पहचान, अमित शाह पीड़ितों से कर सकते हैं मुलाकात

