चंडीगढ़ : पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उन्हें पैर में चोट लगने के कारण चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। पीजीआई ने इस संबंध में एक बुलेटिन जारी कर जानकारी दी है।
बुलेटिन के अनुसार, गवर्नर कटारिया आज दोपहर गिरने के बाद पीजीआईएमईआर पहुंचे थे। उनकी देखभाल आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय जी. गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. रोहित मनोज के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने की। पूरी क्लीनिकल जांच के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई है और वर्तमान में कोई चिंता की बात नहीं है। वह अभी निगरानी में हैं और जल्द ही अपनी सामान्य गतिविधियां शुरू करने की उम्मीद है।

पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. विवेक लाल और उपनिदेशक (प्रशासन) पंकज राय ने गवर्नर से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 13 जून को गवर्नर कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया को शिमला में सांस लेने में तकलीफ के कारण इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती कराया गया था। दोनों को विशेष वार्ड नंबर 634 और 635 में भर्ती कर जांच की गई थी।
- विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी : कथावाचक डॉ. रामानुरागी ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कथा के बाद नहीं दिए गए पैसे
- MP के तीन टोल पर 6 गुना वसूली: सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को 3 महीने में सुनवाई के दिए निर्देश, बताया नोएडा ब्रिज टोल वसूली जैसा मामला
- सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में जनता से की मुलाकात, समस्याओं को सुन त्वरित निदान का दिया निर्देश
- Bihar Top News 14 march 2026: सीएम के हेलीपैड पर घुसा सांड, धू-धू कर जला हाईवा, नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, लाखों की संपत्ति ले उडे़ चोर, अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अत्याधुनिक MRO की होगी सुविधा, Akasa Air के सहयोग से पहल कर रही योगी सरकार
