चंडीगढ़ : पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उन्हें पैर में चोट लगने के कारण चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। पीजीआई ने इस संबंध में एक बुलेटिन जारी कर जानकारी दी है।
बुलेटिन के अनुसार, गवर्नर कटारिया आज दोपहर गिरने के बाद पीजीआईएमईआर पहुंचे थे। उनकी देखभाल आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय जी. गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. रोहित मनोज के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने की। पूरी क्लीनिकल जांच के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई है और वर्तमान में कोई चिंता की बात नहीं है। वह अभी निगरानी में हैं और जल्द ही अपनी सामान्य गतिविधियां शुरू करने की उम्मीद है।

पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. विवेक लाल और उपनिदेशक (प्रशासन) पंकज राय ने गवर्नर से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 13 जून को गवर्नर कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया को शिमला में सांस लेने में तकलीफ के कारण इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती कराया गया था। दोनों को विशेष वार्ड नंबर 634 और 635 में भर्ती कर जांच की गई थी।
- चुनाव नतीजों पर बोले स्पीकर प्रेम कुमार, कांग्रेस का जनाधार खत्म, जनता का भरोसा सिर्फ NDA पर
- हरियाणा में गाड़ियों का महा-सैलाब: 5 साल में जुड़े 46 लाख नए वाहन, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह
- दिल्ली में BJP की पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी पर बरसीं CM रेखा गुप्ता; कहा- ‘फूलों के गमलों में कांटे…’
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Updatge: बीएसपी स्क्रैप चोरी की जांच करने सीबीआई ने बनाई टीम… 743 पीएम आवास के लिए हितग्राहियों से मंगाए आवेदन… बैताल रानी घाटी में तेंदुओं की आहट से दहशत…
- ‘प्लेन हाईजैक कर लूंगा’, मजाक में भेजे टेक्स्ट मैसेज से उड़ते फ्लाइट में मचा हड़कंप, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
