पंजाब में नशे की लत में युवा अपना जीवन बर्बाद करते जा रहे हैं। राज्य एक बड़ा स्थान बन गया है नशा तस्करों का। इन सब के बीच में पुलिस लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है और तस्करी को और नशा करने वालों को घर पकड़ कर रही है.
इन सब के बीच में एक चौका देने वाली खबर सामने आई है जिसमें पता चला है कि गुरदासपुर के एक कब्रिस्तान में नशा करते लोग नजर आए। यह मामला थाना धारीवाल का है, जहां की पुलिस टीम ने कब्रिस्तान में छिपकर हेरोइन का नशा करते युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआइ सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। खुफिया सूचना मिलने पर रणिया कब्रिस्तान में गुरदासपुर की पुलिस ने छापा मारकर आरोपित साहिल मसीह निवासी डेयरीवाल दरोगा को पकड़ा।
इस दौरान वह हेरोइन का सेवन करते नजर आए। चेकिंग के दौरान उसके पास से एक सिल्वर पन्नी, लाइटर और दस रुपए का नोट बरामद हुआ। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आसपास के इलाकों की भी सर्चिंग की जा रही है।
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज

