जालंधर: गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह थाना परिसर पर हुए ग्रेनेड हमलों के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफतला हासिल की है। अमृतसर पुलिस और पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई में जालंधर जिले से प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसी काफी समय से पुलिस को तलाश थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इस केस से जुड़ा तीसरा आरोपी जालंधर के गांव माणकराए में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर शनिवार गांव में छापा मारकर मनवीर सिंह नाम के युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ जारी है इस दौरान ग्रुप की बड़ी जानकारी सामने आने की संभावना जताई गई है।
जानकारी है कि इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़े लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मॉड्यूल विदेश में बैठे BKI के हैंडलर मन्नू अगवान के इशारे पर काम कर रहा था, जिसका मकसद पंजाब में दहशत फैलाना था। यह कई अपराधिक मामले में शामिल रहे हैं और कई घटना को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस साजिश की शुरुआत दिसंबर 2024 में गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला करने से हुई थी। इसके बाद बटाला के किला लाल सिंह थाना परिसर में हमला हुआ
जुलाई 2025 में इस मामले के मुख्य आरोपी आकाश मसीह को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके साथियों को भी दबोच लिया था, जिनके पास से 5 हैंड ग्रेनेड और करीब 1 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ था।
पुलिस थाने को बनने वाले थे निशाना
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 11 अप्रैल 2026 को इंटेलिजेंस विंग ने माणकराए गांव से मनवीर सिंह को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी धार्मिक स्थलों और पुलिस भवनों को निशाना बनाने की फिराक में था। पुलिस अब इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
