बादशाहपुर। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने प्रदेश की सभी जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए बार काउंसिल ने नामांकन, मतदाता सूची तैयार करने, आपत्तियों के निपटारे और मतदान सहित सभी चरणों की तिथियां घोषित कर दी हैं।
पहले शपथ पत्र और सदस्यता शुल्क जमा कराना होगा
चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत अधिवक्ताओं द्वारा शपथ पत्र (अंडरटेकिंग) और सदस्यता शुल्क जमा कराने से होगी। इसके बाद संबंधित बार एसोसिएशन पात्र मतदाताओं की सूची तैयार कर बार काउंसिल को भेजेंगी। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव अधिकारी आगे की प्रक्रिया संचालित करेंगे।
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
| तिथि | विवरण |
|---|---|
| 23 जुलाई | शपथ पत्र/अंडरटेकिंग जमा कराने की अंतिम तिथि |
| 3 अगस्त | पात्र मतदाताओं की सूची बार काउंसिल को भेजने एवं रिटर्निंग ऑफिसर/चुनाव समिति के नाम भेजने की अंतिम तिथि, मतदाता सूची का प्रकाशन |
| 10 अगस्त | बार काउंसिल द्वारा मतदाता सूची चुनाव अधिकारी को उपलब्ध कराना |
| 14 अगस्त | बार एसोसिएशन में मतदाता सूची प्रदर्शित करना |
| 19 अगस्त | मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि |
| 26 अगस्त | आपत्तियों का निपटारा |
| 31 अगस्त | बार एसोसिएशन के खातों का ऑडिट पूरा कर नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना |
| 11 सितंबर | पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों में मतदान |
पदाधिकारियों की बैठक में होगी तैयारियों की समीक्षा
जिला बार एसोसिएशन के सचिव राहुल धनखड़ ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी और कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
- कलम छोड़ अनशन की राह पर IVRI के शोधार्थी, स्टाइपेंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा
- बंगाल STF ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की, मालिक फरार
- कार्यालय में ही भिड़े मनरेगा कर्मी और कार्यक्रम पदाधिकारी, पीओ पर मारपीट का आरोप
- ड्यूटी पोस्ट तक पहुंचा, मोबाइल छीना और फरार हुआ; अब पुलिस ने पकड़ा
- CG Crime : QR कोड से 25 लाख की ठगी, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर थे निशाने पर, दो आरोपी गिरफ्तार

