चंडीगढ़। पंजाब में लगातार माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. शहर में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के बाद अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है इस धमकी मिलने के बाद से अफरा तफरी का माहौल बन गया है. धमकी भरा ई-मेल एसएसपी कार्यालय को मिला है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
जानकारी के अनुसार, ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है. इस खबर के सामने आने के बाद से कोर्ट परिसर में मौजूद लोग को बाहर निकलने का प्रयास की जा रहा था. सभी डरे हुए लग रहे थे हालांकि इसके पहले भी ऐसे कई मेल आए हैं जिसमें बम धमाके किए जाने की धमकी दी गई है लेकिन वह सिर्फ धमकी ही साबित हुई. वहीं दूसरी ओर बीते दिन की बात करे तो बीजेपी भवन के में हुए ग्रेनाइट हमले के बाद इस ईमेल का आना लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर रहा है.

मेल की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत मौके पर भेजा गया.हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर एंट्री और मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. डॉग और बम स्क्वायड ने भी चेकिंग की है.
- जग्गी हत्याकांड: हाई कोर्ट के फैसले पर बेटे सतीश जग्गी ने जताया संतोष, कहा- अंतत: सत्य की हुई जीत, यही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि…
- नासिक: ‘अपराध का गढ़’ पोस्ट के जवाब में पुलिस आरोपियों से ‘कानून का गढ़’ कहलवाना किया शुरू, जाने पूरी बात
- ‘CM नीतीश कोई कांशीराम नहीं’, तेजस्वी और पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू MLC खालिद अनवर का तगड़ा पलटवार
- कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को AICC में मिली बड़ी जिम्मेदारी, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की एडवाइजरी काउंसिल में हुए शामिल
- गौतम अदाणी ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन: कहा- हनुमान जयंती पर श्रीराम मंदिर का दर्शन करना अत्यंत भावुक क्षण, गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों से भी की मुलाकात
