चंडीगढ़। पंजाब में लगातार माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. शहर में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के बाद अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है इस धमकी मिलने के बाद से अफरा तफरी का माहौल बन गया है. धमकी भरा ई-मेल एसएसपी कार्यालय को मिला है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
जानकारी के अनुसार, ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है. इस खबर के सामने आने के बाद से कोर्ट परिसर में मौजूद लोग को बाहर निकलने का प्रयास की जा रहा था. सभी डरे हुए लग रहे थे हालांकि इसके पहले भी ऐसे कई मेल आए हैं जिसमें बम धमाके किए जाने की धमकी दी गई है लेकिन वह सिर्फ धमकी ही साबित हुई. वहीं दूसरी ओर बीते दिन की बात करे तो बीजेपी भवन के में हुए ग्रेनाइट हमले के बाद इस ईमेल का आना लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर रहा है.

मेल की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत मौके पर भेजा गया.हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर एंट्री और मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. डॉग और बम स्क्वायड ने भी चेकिंग की है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
