चंडीगढ़. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया। जैसे ही धमकी की खबर कोर्ट में लोगों को मिली सभी हड़बड़ा गए, सुरक्षा के लिहाज़ से कोर्ट को खाली करवाया गया.
जानकारी मिली है कि पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस के साथ-साथ बम स्कवॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां परिसर की चैकिंग कर रही हैं। वहीं धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दौरान हाईकोर्ट परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन फिर भी हर पहलू की जांच जारी। वहीं पुलिस धमकी देने वाले और कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।
लगातार पंजाब को मिल रही धमकियां
आपको बतादें की यह पहली बार नहीं है जो धमकी दी गई है, इसके पहले भी कई बार पंजाब के अलग अलग स्थान को धमकी दी जा रही है. इसके पहले भी स्कूल और कोर्ट को धमकियां मिलती आ रही हैं, जिसके बाद स्कूलों में छुट्टियां कर दी जा रहीं है तो वहीं कोर्ट का काम भी बंद कर दिया जाता है। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई और कोर्ट के काम काज काफी प्रभावित होता है। लोग लगातार दहशत में हैं.
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

