जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के गठन के बाद से अब तक 1.50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया गया है, जिससे राज्य में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। यह जानकारी उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी।
उन्होंने कहा कि यह निवेश उपलब्धि पंजाब सरकार की उस दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत राज्य को निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य और एक अग्रणी औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
पिछले 5 महीनों में जो प्रमुख निवेश घोषणाएं की गईं उनमें एच.पी.सी.एल. मित्तल एनर्जी लिमिटेड 2,600 करोड़, वर्धमान स्टील्स 3,000 करोड़, ट्राईडेंट ग्रुप 2,000 करोड़, आई.ओ. एल. कैमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड 1,400 करोड़, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड 1,000 करोड़, वीरका बैवरेजेस प्रा.लि. 987 करोड़, फोर्टिस हैल्थकेयर (मोहाली) 900 करोड़, एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड 500 करोड़, इन्फोसिस लिमिटेड 285 करोड़, टॉपन स्पैशियलिटी फिल्म्स प्रा.लि. द्वारा 300-400 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

मंत्री अरोड़ा ने बताया कि छठा प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वैस्टर्स समिट-2026 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2025 के दौरान देश-विदेश में सफल रोड शो आयोजित किए गए। हाल ही में जापान और दक्षिण कोरिया के टोक्यो, ओसाका और सियोल की यात्राएं अत्यंत सफल रहीं और इनसे विदेशी निवेशकों के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। निवेश को और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी औद्योगिक अनुमतियां 5 से 45 दिनों के भीतर प्रदान की जाएं।
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां

