पंजाब में लुधियाना बरनाला स्टेट हाईवे पर गांव बजीदके कलां के पास धुंध के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक लड़की की मौत की सूचना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिनों के लिए पंजाब में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी, ओलावृष्टि व बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।
वीरवार को घनी धुंध का प्रकोप जारी रहा, जिसके चलते अमृतसर में विजिबिलटी शून्य, लुधियाना में 50 मीटर व पटियाला में 10 मीटर दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 2.3 डिग्री का पारा मोगा का दर्ज किया गया।

वहीं पटियाला का पारा 4.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री, लुधियाना का 6.2 डिग्री, पठानकोट का 3.3 डिग्री, बठिंडा का 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधितम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। सबसे अधिक 23.2 डिग्री का पारा बठिंडा का रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 15.7 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे ), लुधियाना का 16.4 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 15.4 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया।
- Today’s Top News: प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पर ठोका जुर्माना, चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या, रिश्वत लेते प्राचार्य-लिपिक गिरफ्तार, सास ने लगाई फांसी; बहू समेत तीन गिरफ्तार… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ‘FIR दर्ज करके मुझे चुप नहीं कराया जा सकता’, कैमैक स्ट्रीट दफ्तर में तोड़फोड़ पर ममता का BJP पर हमला, 6 गिरफ्तार
- मिनटों में कटेगा घंटों का सफर! प्रयागराज को मिलने जा रहे 2 बड़े हाईवे, 8300 करोड़ के महाप्रोजेक्ट को हरी झंडी
- राजस्थान निकाय चुनाव में Gen-Z की एंट्री, कांग्रेस ने BJP से ज्यादा दिए टिकट
- स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, मिनटों की बारिश में झील बना NH-82 बाईपास



