चंडीगढ़। पंजाब में नशीले पदार्थों और संगठित अपराधों के नेटवर्क के विरुद्ध निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है। पिछले साढ़े 3 वर्षों में 85,418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा दर 88 प्रतिशत रही है तथा इस साल 1 जनवरी से अब तक 916 गैंगस्टरों को अरेस्ट किया गया है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव तथा अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता संभालने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ 63,053 मामले दर्ज किए गए हैं। पंजाब के सीएम मान ने बताया कि वर्ष 2025 में शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध ‘मुहिम के तहत पुलिस ने 30,144 एफआईआर दर्ज कीं और 40,302 तस्करों को गिरफ्तार किया।

पंजाब में नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जब्ती के लिए 1400 से अधिक मामले सामने आए हैं। वर्ष 2022 से 2025 के दौरान 2730 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां जब्त की गई हैं.
- मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे रोशनी का पर्व
- बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पांच दिनों में होंगी 5 बैठकें, पेश होगा अनुपूरक बजट
- तमिलनाडु में ‘AI घोटाले’ का आरोप: सरकारी लाइब्रेरी में खरीदी गईं फर्जी किताबें, मंत्री ने बताया भारत का पहला AI स्कैम
- ‘बेटे को चाहिए पिता का नाम’, 23 साल पुराने मामले में जेनी ने फिर उठाई CBI जांच की मांग
- भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अदालत पहुंचे धनबाद के मिथुन यादव, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

