मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े कार्य करने जा रही है, जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ और सुरक्षित रहे। सरकार के वादे के अनुसार हर परिवार को सुगम, किफायती और सेवाएं मिल रही हैं। कई सालों से उच्च इलाज दरों के कारण मरीज इलाज में देरी करने को मजबूर होते रहे, मेडिकल टेस्टों को टालते रहे या दवाइयां बीच में ही छोड़ देते थे, जिससे परिवार कर्जे के नीचे आ जाते थे और स्वास्थ्य परिणाम भी प्रभावित होते थे।
तीन महीनों में 40 लाख से अधिक हेल्थ-कार्ड जारी
मान सरकार की प्रमुख पहल है और तेजी से लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बढ़ा रही है। जानकारी है कि केवल तीन महीनों में 40 लाख से अधिक हेल्थ-कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जो हर परिवार को वार्षिक 10 लाख रुपये तक का कवर देते हैं। इस योजना को बड़े पैमाने पर अपनाने से इसकी आवश्यकता और इसमें लोगों के भरोसे का पता चलता है।

21 अप्रैल को 28,766 पंजीकरण हुए, जो यह संकेत देते हैं कि स्वास्थ्य प्रणाली अब और अधिक जवाबदेह, समावेशी और लोक-केंद्रित बन रही है। जिलों में इस योजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
लुधियाना में बने सबसे ज्यादा कार्ड
लुधियाना 4.20 लाख कार्डों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद पटियाला (3.82 लाख) और जालंधर (2.85 लाख) हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजना की पहुंच केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही।
होशियारपुर, अमृतसर, मानसा, फाजिल्का और बरनाला जैसे टायर-2 और टायर-3 जिलों में भी इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है, जो दर्शाता है कि सरकार की यह स्वास्थ्य पहल छोटे कस्बों तक तेजी से पहुंच रही है, जहाँ इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।
- अहमदाबाद में दुर्गा पूजा की धूम, मायापुर थीम पंडाल और इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनी आकर्षण
- Jailer 2 Movie Review: ऋतिक रोशन के कैमियो ने लूटी महफिल, रजनीकांत की फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- जबलपुर-भोपाल-इंदौर को जोड़ेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, कैबिनेट ने दी विशेष कंपनी को मंजूरी
- रोष प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत: CM भगवंत मान का बैनर उतारते वक्त हाइटेंशन तार की चपेट में आया
- क्या बिक जाएगा भिलाई स्टील प्लांट ? बघेल और बैज के बयान पर सियासी घमासान

