चंडीगढ़। मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने के संकेत दे रहा है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से तापमान में तेजी से इजाफा होने वाला है। अनुमान है कि पारा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में पंजाब सहित कई राज्यों में गर्मी अपना असर दिखाएगी।
हालांकि बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, लेकिन उनका प्रभाव सीमित रहेगा। हल्की बारिश और आंधी के बावजूद गर्मी से राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी।
Read this :-
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसका मैदानी इलाकों पर सीधा असर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन तापमान बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में 19 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन वहां गर्मी और उमस बरकरार रहेगी। मध्य प्रदेश में हालात ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं, जहां कई जिलों में तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ग्वालियर में पारा 45 डिग्री और भोपाल में 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। बुधवार के बाद बनने वाला नया मौसम सिस्टम यहां ज्यादा असर नहीं दिखाएगा, जिससे गर्मी का प्रकोप लगातार बना रहेगा।
- फूलों की सुगंध से महका बाबा महाकाल का आंगन: 6 से 12 अक्टूबर तक मनेगा उमा-सांझी महोत्सव; 12 को निकलेगी माँ पार्वती की भव्य सवारी
- पोल शिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन का संतुलन बिगड़ने से ऑपरेटर की मौत, मजदूर घायल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
- रुद्रपुर में भड़का किसानों का गुस्सा! धान खरीद न होने पर हाईवे किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
- महाराष्ट्र में 10% पानी कटौती: अल-नीनो और सूखे की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला
- Bihar Top News 05 oct 2026: अनंत सिंह को मनाने में जुटे ललन सिंह, कांग्रेस की पांच सीटों पर राजद से सीधी टक्कर
