बठिंडा. पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. लगातार तापमान बढ़ रहा है. गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब है. इसके बीच मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 24 मई तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को पंजाब के कई जिलों में लू चली, जबकि बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो 30 जून तक मानसून आने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म और सूखी हवाओं के कारण पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है. अगले कुछ दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 23 मई तक पंजाब के 22 जिलों में हीटवेव का असर रहेगा. इनमें बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर, मानसा, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली और अन्य जिले शामिल हैं.
चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, मॉल और होटल्स में AC का तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.
अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार
लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब के सरकारी और मान्यता प्राप्त अस्पतालों में विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं. अस्पतालों में ORS और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों का बेहतर इलाज हो सके. स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया गया है. इसके साथ लोगों को बेहतर इलाज मिले इसकी भी व्यवस्था की जा रही है.
स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी
चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि छोटे बच्चों को तेज धूप से बचाया जाए. खेलकूद और बाहरी गतिविधियां सुबह या छायादार जगहों पर कराने को कहा गया है. स्कूलों में पीने के पानी और वाटर कूलर की उचित व्यवस्था रखने के भी निर्देश जारी हुए हैं. वहीं कुछ पालकों का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल में छुट्टी देने चाहिए, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे.

मानसून कब पहुंचेगा पंजाब?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब में मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच होने की संभावना है. इस बार राज्य में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया गया है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
