बठिंडा. पंजाब में गर्मी कहर बरसा रही है. भयानक गर्मी के बीच तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बठिंडा में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि चंडीगढ़ में 40 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के औसत तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के 18 शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 41 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 36.8 डिग्री, लुधियाना में 39.8 डिग्री, पटियाला में 40.4 डिग्री और होशियारपुर में 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुरदासपुर में 34 डिग्री के साथ 3 डिग्री की गिरावट देखी गई, जबकि फरीदकोट और फाजिल्का में तापमान स्थिर रहा। बल्लोवाल सौंखड़ी और सलेरना में सबसे ज्यादा 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मोहली में 38.1 डिग्री, फिरोजपुर में 37.2 डिग्री और भाखड़ा डैम क्षेत्र में 37.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम शुष्क ही रहेगा। 18 से 24 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान है।राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और नवांशहर में तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि बाकी क्षेत्रों में यह 36 से 40 डिग्री तक बना रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दोनों में मौसम ऐसा ही रहेगा, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
- फूलों की सुगंध से महका बाबा महाकाल का आंगन: 6 से 12 अक्टूबर तक मनेगा उमा-सांझी महोत्सव; 12 को निकलेगी माँ पार्वती की भव्य सवारी
- पोल शिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन का संतुलन बिगड़ने से ऑपरेटर की मौत, मजदूर घायल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
- रुद्रपुर में भड़का किसानों का गुस्सा! धान खरीद न होने पर हाईवे किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
- महाराष्ट्र में 10% पानी कटौती: अल-नीनो और सूखे की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला
- Bihar Top News 05 oct 2026: अनंत सिंह को मनाने में जुटे ललन सिंह, कांग्रेस की पांच सीटों पर राजद से सीधी टक्कर
