चंडीगढ़। पंजाब में गर्मी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 9 जिलों में लू (Heatwave) का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, बीते दिन बठिंडा (एयरपोर्ट) पर राज्य का सबसे अधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आज इन 9 जिलों में रहेगा लू का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिन 9 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें फिरोज़पुर, फाज़िल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर।
कल कैसा रहेगा मौसम? राहत और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने कल से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने और कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होश्यारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के दूर-दराज के इलाकों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।
तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फाज़िल्का, फरीदकोट और मुक्तसर के इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ लू चलने का अनुमान है। फिरोज़पुर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला के कुछ इलाकों में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और लू के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

कल इन इलाकों में हो सकती है बारिश
गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि कल पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसमें गुरदासपुर, अमृतसर, होश्यारपुर और नवांशहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोज़पुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली पठानकोट, फाज़िल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
- अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन: 10 किलो हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी तस्करों से जुड़े तार
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया, महिला प्रदर्शनी मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस की शानदार जीत
- लिफ्ट मांगने वाले ने बाइक चालक पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CBI की टीम अश्विनी कुमार के घर पहुंची, जांच से पहले इलाका सील; बैरिकेडिंग कर बढ़ाई सुरक्षा
- हरिद्वार में मानवता शर्मसार: चंद घंटों के भीतर लावारिस हालत में मिलीं 2 नवजात बच्चियां, पुलिस टीम भी रह गई दंग

