अमृतसर। पंजाब में इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में न केवल दिन के समय लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी है, बल्कि रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बीते 24 घंटों में पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान
- 21 अप्रैल का अलर्ट: लू की संभावना: संगरूर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के दूर-दराज के इलाकों में लू चलने की चेतावनी है, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के इलाकों में रात का तापमान अधिक रहने का अनुमान है।
- 22 अप्रैल का अलर्ट: संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के इलाकों में लू चल सकती है।
- 23 गर्म रातें: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में रात के समय गर्मी अधिक रहने की संभावना है।
- 24 अप्रैल का अलर्ट: लू की संभावना: संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में लू का असर जारी रहेगा।
- 25 अप्रैल,गर्म रातें: अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के इलाकों में रातें गर्म रहने का अलर्ट है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

