चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर गर्मी तेज हो गई है। लोगों को लू की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून से राज्य में हीटवेव की स्थिति शुरू हो गई है, जो 11 जून तक बने रहने की संभावना है इसको देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।
पंजाब राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घरों से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है क्योंकि इस दौरान सूरज की तपिश लोगों को झुलसा सकती है।
तापमान में लगातार बढ़ोतरी
राज्य में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जो सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
11 जून से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में बारिश के मध्यम होने के आसार भी हैं जो गर्मी से कुछ राहत देने वाले साबित होंगे।
इन जिलों में होगा असर
आपको बता दे 11 जून को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ इलाकों में हीटवेव होने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- VVIP काफिले में तैनात पुलिसकर्मी 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये
- विधान परिषद फतह करने उतरी भाजपा, पटना में दिग्गजों का महामंथन, तैयार हुआ जीत का रोडमैप!
- Haryana Top News : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ₹15 हजार का ब्याजमुक्त अग्रिम, तीन रेडी मिक्स प्लांट सील, व्यापारी के घर पर हमला, IAS सुधीर राजपाल को विशेष छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- Bihar Top News 14 oct 2026: गांव नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन
- स्वीडन में हरियाणा के लिए निवेश तलाशेंगे CM सैनी, इन 5 सेक्टर पर नजर

