चंडीगढ़: पंजाब में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हुआ है. इसके अनुसार कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने 17 और 18 अगस्त को राज्य के कई जिलों के लोगो को सावधान रहने की जरूरत है. भारी बारिश की संभावना जताते पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में भारी बारिश
आपको बता दें कि 18 अगस्त (मंगलवार) को भी मौसम का ऐसा ही बना रहेगा. इसमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी रहेगा. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है. लोगो को बांध और दरिया के पास नहीं जाने की अपील की गई है.
19 अगस्त से बदलेगा मौसम
आपको बता दें कि मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 अगस्त को पूरे पंजाब में मौसम कुछ साफ रहेगा. इन दिनों किसी भी जिले के लिए अधिक बारिश को लेकर अलर्ट अब तक जारी नहीं किया गया है. वहीं 19 से 22 अगस्त के बीच भी बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है.
- Sonipat Electrocution News: हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत
- ‘कैसा किसान कल्याण वर्ष?’, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में गरजीं दिग्विजय की पत्नी नम्रता राव; सरकार पर बोला तीखा हमला
- सड़कों पर मिट्टी और निर्माण मलबा, 3 नवंबर को आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी
- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान
- शराब पर चला बुलडोजर: 34 हजार लीटर मदिरा नष्ट, VIDEO देखकर शराबियों की आंखों में आ जाएंगे आंसू…

