अमृतसर। पंजाब में बारिश के कारण हाहाकार मचा है। भारी बारिश के कारण अधिकांश जिले बाढ़ की चपेट में है। इसी बीच अब शुक्रवार को भी पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आज के मौसम की बात करें तो मोहाली, होशियारपुर और लुधियाना में बारिश हो रही है। राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही अगले 3 दिनों तक पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने अब लोगों की और चिता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने लुधियाना, रूपनगर, मोगा, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अभी भी अगले 3 दिनों तक पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पूरे राज्य में बारिश का फ्लैश अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 सितंबर से दोबारा से मानसून सक्रिय होगा और भारी बारिश की संभावना है।

लगातार बढ़ थी मौतों की संख्या
बाढ और बारिश की घटना में 12 जिलों में 43 लोगों की मौत हुई है। इनमें अमृतसर (5), बरनाला (5), बठिंडा (4), होशियारपुर (7), लुधियाना (4), मानसा (3), पठानकोट (6), गुरदासपुर (2), एसएएस नगर (2), फिरोजपुर (1), फाजिल्का (1), रूपनगर (1), पटियाला (1) और संगरूर (1) शामिल हैं। पठानकोट जिले से 3 लोग लापता है, जिनका कोई पता अभी तक नहीं चला है।
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार


