चंडीगढ़. पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. इस बीच, आने वाले 3 घंटे कई जिलों के लिए बहुत भारी हैं. लोगो को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, इसके अनुसार कई जगहों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इतना ही नहीं बारिश से संभालने के लिए प्रशासन ने लोगों को फोन में अलर्ट भेजा है साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.
आपको बात दे कि अगले 3 घंटों में पंजाब के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) ने लोगों को उनके फोन पर मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी है. SDMA की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.
बिजली गिरने और हवा चलने की संभावना
आपको बता दें कि कई जगहों पर बिजली कड़कने और 50 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने की अपील की है. इसके अलावा किसी भी इमरजेंसी में लोगों को हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है. यहां आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है.
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

