पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है. आने वाले दिनों में भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनती नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पंजाब के उत्तरी हिस्सों में कई जगहों पर 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है.
इन जिलों में ऑरेंज जारी
आपको बता दें कि ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं.पंजाब में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है. शुक्रवार को पंजाब के 12 जिलों में भारी से काफी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पंजाब के उत्तरी हिस्सों में कई जगहों पर 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं. गुरुवार को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. पटियाला में 23.2 एमएम, पठानकोट में 29.5 एमएम, रूपनगर में 25.5 एमएम, नवांशहर में 34 एमएम और लुधियाना में 26.5 एमएम बारिश दर्ज की गई.
- जीत के बाद जुलूस निकाला तो होगी मुश्किल! राजस्थान में चुनाव आयोग ने क्यों लगाई विजय जुलूस पर रोक?
- वोटिंग खत्म होते ही कांग्रेस का ‘रिजॉर्ट प्लान’, मोबाइल भी बंद… आखिर प्रत्याशियों को किस बात का डर?
- सड़क पर उतरा ‘महंगाई का दर्द’! प्याज की माला गले में डाल कांग्रेस का जोरदार मार्च, मीठी चीनी के तीखे दामों पर यूं घेरी सरकार
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री, हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, गंदगी फैलाई तो 50 हजार तक देना होगा जुर्माना, धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर बवाल, ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले तेंदुए का रेस्क्यू… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी रूबी ने थामा जनसुराज का दामन, मनोज भारती ने दिलाई सदस्यता



