चंडीगढ़. पंजाब में एक बार फिर से हाई अलर्ट है, खबर सामने आई है कि कुछ संदिग्ध लोग अमृतसर में किसी आतंकी घटना की साजिश रच रहे हैं. इसकी सूचना मिलने पर जहां एक ओर सुरक्षा एजेंसी सचेत हुई है वहीं दूसरों ओर पुलिस भी शहर के मुख्य इलाकों में मुस्तैद है. हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, 2 संदिग्ध ऑपरेटिव्स ने खासा छावनी और बेस के पास बूढ़ा ठेह इलाके की कथित तौर पर रेकी की है. इस जानकारी को पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया गया है. जानकारी सामने आने के बाद शहर के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं बताया जा रहा है कि यह इनपुट पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं. इस बीच शहर के अन्य अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुके लोगों पर भी पुलिस टीम ने नजर बनाई हुई है.
हाई अलर्ट के बीच मिले हथियार
अपको बता दें कि शहर में सुरक्षा और हाई अलर्ट के बीच में अमृतसर में हथियार मिलने की खबर भी समाने आई है. पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने हथियार तस्करी के एक मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों तरनतारन के रहने वाले हैं. उनके पास से 10 पिस्तौल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि हथियार ड्रोन के जरिए सीमा के पास मंगवाए गए थे और उन्हें आगे सप्लाई किया जाना था. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.
- Delhi Mega Rally: 25,000 देवभूमि के कार्यकर्ताओं संग दिल्ली पहुंचे हरदा, बोले- ऐतिहासिक होगी महारैली
- 5 दिवसीय स्पेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वैश्विक मंच पर पेश करेंगे भारत का आवास एवं शहरी विकास मॉडल
- नवा रायपुर में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए बनेगा नर्सिंग कॉलेज और डॉरमेटरी, CM साय ने किया भूमिपूजन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी रहे मौजूद
- Karnataka State Flag: कर्नाटक में तिरंगे के साथ सरकारी इमारतों पर फहरेगा कन्नड़ ध्वज! CM डीके शिवकुमार का ऐलान
- Delhi Mega Rally: 25,000 देवभूमि के कार्यकर्ताओं संग दिल्ली पहुंचे हरदा, बोले- ऐतिहासिक होगी महारैली

