चंडीगढ़। पंजाब सरकार स्टूडेंट के विकास के लिए लगातार कई प्रयास कर रही है. इसी के अंतर्गत बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर भी तैयारी की गई है। बोर्ड में छात्रों के अच्छे रिजल्ट आए इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश में छात्रों और पेरेंट्स को लेकर एक मेगा पेटीएम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी को लेकर खास चर्चा की जाएगी।
इस मेगा पेटीएम को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. साथ ही इसमें 100% अभिभावकों की उपस्थिति होने को लेकर रणनीति भी बनाई जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही यह भी प्रयास किया जा रहा है की अभिभावकों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक कर बच्चों की एग्जाम में तैयारी को लेकर उन्हें टिप्स दी जाए। इस मेगा पेटीएम में अभिभावकों को बताया जाएगा कि वह बोर्ड के एग्जाम के लिए अपने बच्चों को कैसे तैयार कर सकते हैं साथी यह भी बताया जाएगा की बच्चों में इस दौरान होने वाले डर को किस तरह दूर कर सकते हैं।
प्रशासनिक सचिव अनिंदिता मित्रा ने इस मैगा पी.टी.एम. के सफल आयोजन के लिए राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखकर स्कूलों का दौरा करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से बाद दोपहर 2.30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अभिभावकों की भागीदारी के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

समस्त सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में मेगा पी.टी.एम. (पेरैंट्स-टीचर मीटिंग) का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की परीक्षाओं की तैयारी के लिए पेरैंट्स के साथ मिलकर एक प्रभावी ‘रोडमैप’ तैयार करना है।
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन में 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान, सुबह कुहासा, शाम को ठंडी हवाएं
- मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने दोस्त संग मिलकर की बहन की हत्या
- मध्यप्रदेश में बड़ा फूड अलर्ट: 50 से ज्यादा घी ब्रांड असुरक्षित, इन उत्पादों को पूरे देश से वापस मंगवाने के आदेश
- Bilaspur News Update : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार… आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज… हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत
- रिटायरमेंट से पहले हाईकोर्ट पहुंचे दिव्यांग कर्मचारी, कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

