मोगा: रिश्वत के मामले में गिरफ्तार महिला इंस्पेक्टर सुनीता बावा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। जानकारी हो कि सुनीता बावा को कोट ईसे खां थाने की प्रभारी रहते हुए 50 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेशी के दौरान मीडिया के सवालों पर महिला इंस्पेक्टर ने “All is Well” कहा था। जब यह बात समाने आई और मीडिया में चली तो इसके बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। इतना ही नहीं फिरोजपुर विजिलेंस ब्यूरो ने सुनीता बावा के साथ उसके गनमैन होमगार्ड जवान गुरअवतार सिंह को भी 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
यह है मामला
शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह के मुताबिक, उसे कथित तौर पर नशा तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि 50 हजार रुपए पहले लिए जा चुके थे और इतनी ही रकम की दोबारा मांग की जा रही थी। इसके बाद उसने विजिलेंस ब्यूरो से शिकायत की, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच मोकामा पहुंचे नीरज कुमार, परशुराम धाम में मत्था टेक मांगा जीत का आशीर्वाद
- सैम ऑल्टमैन का दावा: AI से खत्म नहीं होंगी कोडिंग की नौकरियां, बल्कि बढ़ेगा काम
- हिमांशु यादव को BJP युवा मोर्चा में मिली बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बोले- डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स और युवाओं को जोड़ना पहली प्राथमिकता
- राजस्थान के वाणिज्य कर विभाग ने चलाया अभियान, 10 प्रतिष्ठानों में 2.85 करोड़ की कर अनियमितताओं का लगाया पता
- गयाजी में दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली

