पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक इंटरनेशनल ड्रग तस्कर राजा कंदोला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मुबंई में हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। राजा कंदोला पंजाब के बंगा का रहने वाला था जिसका असली नाम रणजीत सिंह था। वह 200 करोड़ रुपये की नशा तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चर्चा में था।
जानकारी है कि इस केस में जालंधर स्थित विशेष PMLA कोर्ट ने उसे 9 साल की सजा सुनाई थी। वहीं उसकी पत्नी को भी 3 साल की सजा हुई थी। इसके अलावा भी उस पर कई केस थे और सजा हो चुकी थी।

आइस ड्रग की तस्करी के मामलों में उसका नाम सामने आया था। वह जेल से रिहा होने के बाद मुंबई में परिवार के साथ रह रहा था जहां उसे हार्ट अटैक आ गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां

