चंडीगढ़। पंजाब में लगातार कोहरे का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे को लेकर लगातार मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है। पंजाब के लोग कोहरे को लेकर काफी परेशान है। इन सभी के बीच में वहां की हवा में भी लगातार प्रदूषण महसूस किया जा रहा है। कई शहरों में लगातार हवा की गुणवत्ता में कमी देखी जा रही है। इसके कारण लोगों को बेहद दिक्कत हो रही है।
जानकारी के अनुसार अमृतसर में AQI 224, बठिंडा में 241 और जालंधर में 201 रिकॉर्ड किया गया है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा अन्य कई जिलों की वायु में प्रदूषण महसूस किया जा रहा है।
आने वाले दिन और बढ़ेगा कोहरा

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ाने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 दिसंबर तक पंजाब में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा 24 से 27 दिसंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, तारनतरण सामने अन्य कई जिलों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल
