चंडीगढ़. पंजाब में खेल जगत से दुखद खबर सामने आई है, जिसमें मशहूर कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया है. काफी समय से बीमार थे. लंबी बीमारी से जूझ रहे होने के कारण उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा था. ईलाज के दौरान ही फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उनका निधन हो गया है.
जानकारी के मुताबिक गुरजीत तूत किडनी की समस्या से परेशान थे. किडनी की समस्या लगातार बढ़ती गई, जिसके कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. तूत की मौत के बाद कबड्डी खिलाड़ियों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है. परिवार के साथ साथ गांव में भी दुख की लहर है.
इंटरनेशनल कबड्डी में बनाई थी पहचान
गुरजीत सिंह तूत फिरोजपुर के तूत गांव के रहने वाले थे. कबड्डी में उनकी रेड का दूर-दूर तक कोई मुकाबला नहीं था. इस कारण वह अपनी रेड को लेकर ही पंजाब ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल कबड्डी तक में मशहूर थे. करीब सवा छह फीट लंबे गुरजीत सिंह तूत अपनी मजबूत कद-काठी और दमदार खेल के लिए कबड्डी मैदानों में खास पहचान रखते थे.
- Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रेट
- 55 हजार करोड़ के संपत्ति लेनदेन पर सवाल, बादशाहपुर की रजिस्ट्रियों में क्या मिला?
- पहले चोरी की रकम से क्रेटा खरीदी, फिर किश्त पटाने के लिए करने लगा चोरी, मास्टर माइंड सहित गिरोह के 3 चोर गिरफ्तार
- इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर योगी का हमला, बोले- विपक्ष के पास जो कुछ बचा है, वह भी गंवाना पड़ सकता है
- दुर्गा पंडाल में हंगामा: प्रतिमा पटकने के आरोप पर भड़का आक्रोश; हिंदू संगठनों ने घेरा थाना, केस दर्ज

