कलानौर। पंजाब में लगातार अपराध बढ़ गया है. जानकारी सामने आई है कि,ब्लॉक कलानौर के अधीन आते सीमावर्ती गांव सहूर में शनिवार की रात एक बेलर मालिक और किसान कैप्टन सिंह पर गोली चलाई गई है. इस वारदात के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही थाना कलानौर के SHO अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पीड़ित किसान कैप्टन सिंह के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फायरिंग करने वाला कौन था और क्यों यह हरकत किया इसकी जानकारी अभी तक नहीं हुई है. पुलिस मामले जांच शुरू कर दी है.

यह है पूरा मामला?

पीड़ित बेलर मालिक कैप्टन सिंह पुत्र ने बताया कि वह धान की पराली की गांठें बनाने का काम करता है रोज की तरह सब सामान्य था. वह रात करीब सवा 9 बजे अपने गांव लौटा तो गांव के ही एक युवक ने अंधेरे में उस पर फायर कर दिया. कैप्टन सिंह ने बताया कि वह तुरंत नीचे बैठ गया और बाल-बाल बच गया. पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसके सिर पर बंधा परना भी उतर गया और उसमें छर्रे भी लगे.

उसने बताया कि अगर वह सूझबूझ से काम नहीं लेता तो उसकी जान नहीं बच पाई. आरोपी युवक भागते-भागते दो और फायर करता हुआ फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस चौकी दोस्तपुर की टीम भी मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.