अमृतसर. पंजाब में अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक पटियाला के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई. इसी दौरान एक बोगी से आग की लपटें उठने लगीं. इसमें ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार आग लगातार बढ़ती जा रही है. चार भोगियों के बाद अब आग ने पांचवी बोगी को भी अपने चपेट में ले ली है. इस भयानक हादसे के कारण रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं वहीं राहत कार्य जारी है.
देखते ही देखते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकलने लगे. आग का पता चलते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिसके बाद यात्रियों ने नीचे उतरकर अपनी जान बचाई. कुछ यात्रियों ने ट्रेन से कूद कर अपनी जान बचाई है. जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सबसे पहले एक डिब्बे में आग लगी थी. शुरुआती तौर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग तेजी से फैलते हुए ट्रेन के चार डिब्बों तक पहुंच गई. चारों बोगियों से उठता काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा. आग इतनी भयानक थी कि डिब्बे धू-धू कर जलने लगे. यह आग अब आगे 5 डब्बे में पहुंच चुकी है.
रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट किए डायवर्ट
कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने के कारण रेल यातायात पर भी असर पड़ा है. यात्रियों की सुरक्षा और प्रभावित रेलखंड पर परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 8 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए हैं. अंबाला मंडल की ओर से जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार, डाउन दिशा में चलने वाली 5 और अप दिशा की 3 ट्रेनों को वैकल्पिक रास्तों से रवाना किया गया. इससे संबंधित रूट पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ.
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

