चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने पंजाब में धान की बुआई के चल रहे मौजूदा सीजन के दौरान डी.ए.पी. (DAP) और यूरिया खादों की निर्बाध व समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
ढिल्लों ने पत्र में उल्लेख किया कि बीते 6 जून को केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे पर सार्थक चर्चा हुई थी। हालांकि, केंद्र सरकार इस मामले को लेकर पहले से ही गंभीर है और जरूरी खाद भेज रही है, लेकिन ढिल्लों ने इस सप्लाई को और तेज करने की मांग की है।
जून-जुलाई में चरम पर होती है मांग, कालाबाजारी की जताई आशंका
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के ध्यान में लाया कि जून और जुलाई के महीनों में पंजाब के भीतर खादों की मांग अपने चरम (पीक) पर होती है। इस दौरान खाद की कमी होने के कारण किसानों को सहकारी समितियों और दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है।

उन्होंने पत्र में इस बात पर जोर दिया कि खाद की किल्लत के कारण बुआई में देरी होती है, जिसका सीधा असर फसल की पैदावार और देश की खाद्य सुरक्षा पर पड़ता है। इसके अलावा, खाद की कमी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर देते हैं, जिससे मजबूर किसानों को तय एमआरपी (MRP) से अधिक कीमतों पर खाद खरीदनी पड़ती है और उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।
- कलम छोड़ अनशन की राह पर IVRI के शोधार्थी, स्टाइपेंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा
- बंगाल STF ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की, मालिक फरार
- कार्यालय में ही भिड़े मनरेगा कर्मी और कार्यक्रम पदाधिकारी, पीओ पर मारपीट का आरोप
- ड्यूटी पोस्ट तक पहुंचा, मोबाइल छीना और फरार हुआ; अब पुलिस ने पकड़ा
- CG Crime : QR कोड से 25 लाख की ठगी, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर थे निशाने पर, दो आरोपी गिरफ्तार

