चंडीगढ़ : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी (एन.एच.ए.आई.) को पंजाब में 15 हाईवे प्रोजेक्टों के लिए अभी भी 103 किलोमीटर जमीन की जरूरत है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में कुल 1344 किलोमीटर लंबाई वाले 37 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की पंजाब के कई इलाकों में जमीन के रेट दोगुने हो सकते हैं।
अथॉरिटी को जिन सड़क प्रोजेक्ट के लिए जमीन की जरूरत है उनमें दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे, ब्यास-डेरा बाबा नानक, अमृतसर, अबोहर-फाजिल्का, अमृतसर बाईपास, मोगा-बाजाखाना, अमृतसर-बठिंडा, साउथ लुधियाना बाईपास, लुधियाना-बठिंडा, लुधियाना रोपड़ मार्ग शामिल हैं।
इन प्रोजेक्टों के पूरे होने के बाद जहां यहां जमीन की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं, वहीं पंजाब सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ जाएगा। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे से जुड़ने से जम्मू-कश्मीर और पंजाब से आने वाले वाहनों को बड़ी सुविधा मिलेगी। लोग सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। साथ ही इन प्रोजेक्टों के पूरा होने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

- 21 सितंबर से पंजाब में रेल यातायात प्रभावित, 21 ट्रेनें रद्द; शान-ए-पंजाब समेत कई ट्रेनों के रूट बदले
- हैंडपंप लगाने को लेकर कॉलोनी में बवालः नगर पालिका कर्मचारियों और पार्षद से मारपीट, 2 पर FIR दर्ज
- अब शिक्षकों की हर जंग सड़क से सदन तक लड़ेगी जन सुराज! PK ने उतारे MLC उम्मीदवार, सरकार के सामने रखीं ये 3 बड़ी मांगें
- मुंबई कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW ब्रिज से नीचे गिरी, 3 की मौत और 1 हुआ गंभीर घायल
- सत्ता वियोग में बेचैन राहुल गांधी… केशव मौर्य PM मोदी और उनकी मां का अपमान करने का लगाया आरोप, जानिए ऐसा क्या बोल गए?


