चंडीगढ़ : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी (एन.एच.ए.आई.) को पंजाब में 15 हाईवे प्रोजेक्टों के लिए अभी भी 103 किलोमीटर जमीन की जरूरत है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में कुल 1344 किलोमीटर लंबाई वाले 37 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की पंजाब के कई इलाकों में जमीन के रेट दोगुने हो सकते हैं।
अथॉरिटी को जिन सड़क प्रोजेक्ट के लिए जमीन की जरूरत है उनमें दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे, ब्यास-डेरा बाबा नानक, अमृतसर, अबोहर-फाजिल्का, अमृतसर बाईपास, मोगा-बाजाखाना, अमृतसर-बठिंडा, साउथ लुधियाना बाईपास, लुधियाना-बठिंडा, लुधियाना रोपड़ मार्ग शामिल हैं।
इन प्रोजेक्टों के पूरे होने के बाद जहां यहां जमीन की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं, वहीं पंजाब सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ जाएगा। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे से जुड़ने से जम्मू-कश्मीर और पंजाब से आने वाले वाहनों को बड़ी सुविधा मिलेगी। लोग सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। साथ ही इन प्रोजेक्टों के पूरा होने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बेगूसराय का ऋतिक गिरफ्तार! परिजनों ने बेटा मानने से किया इंकार
- गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
- मंडीदीप में महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष! लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस
- माइंस एरिया में 3 भालुओं की एंट्री से कर्मचारियों में दहशत, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील, कैमरे में कैद हुआ VIDEO
- सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें जारी: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, आज ही होना होगा पेश
