चंडीगढ़. पंजाब में LPG गैस संकट को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। इसे लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अब शादी के लिए 5 किलो वाले 6 कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। इसकी बुकिंग शादी से 4 दिन पहले ही करवानी होगी। बड़ी बात है कि ये सिलेंडर तभी मिलेंगे जब वेरिफिकेशन होगी।
ऐसे होगी सप्लाई और मॉनिटरिंग
गैस सिलेंडर की सही व्यवस्था करने के लिए रोजाना सुबह 10 बजे सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन की समीक्षा बैठक होगी। कमेटी सभी कंपनियों से फीडबैक लेगी। IOCL, BPCL, HPCL को रोजाना LPG कोटा जारी करना होगा। यदि किसी दिन सप्लाई नहीं हो पाती तो अगले दिन कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। 5 किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध रखना जरूरी होगा।
हो रही कालाबजरी
आपको बता दें कि पंजाब में लगातार सिलेंडर की कालाबाजारी की खबर सामने आ रही है। कई लोग इस सिलेंडर की कमी का फायदा उठाते हुए इसकी धड़ले से कालाबाजारी कर रहे हैं। इसमें घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर के होने की भी खबर सामने आई है। इतना ही नहीं कालाबाजारी करने वालों ने सिलेंडर के दाम अपने मन मुताबिक दो से तीन गुना ज्यादा बढ़ा दिए है, इसका मतलब यह है कि जो सिलेंडर आपको कम दाम में मिलता था उसके लिए आपको अब बहुत ज्यादा अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।

सिलेंडरों के लिए लूट
आपको बता दें कि इसके पहले कई ऐसे केस देखने के लिए मिले हैं जिसमें सिलेंडर के लिए बेहद मारामारी हो रही है। लोग इस हद तक आगे बढ़ चुके हैं कि सिलेंडर के लिए छीनाझपटी के साथ-साथ सिलेंडर के लूट कर भागने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ जगहों में सिलेंडर को लेकर भागने की आपराधिक घटनाएं सामने आने लगी है। इसके लिए पुलिस निगरानी रखे हुए हैं वहीं कालाबाजारी को रोकने के लिए भी विभाग प्रयास कर रहा है।
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

