मजीठा। पंजाब के मजीठा रोड स्थित गांव पंडोरी वडैच से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। यह एक किसान की ओर से खेतों में लगाई आग की वजह से यहां करीब 10 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। उन झुग्गियों में रहने वाले लोगो के ऊपर आ छत हट गई। हालत ऐसी ही की अब उन गरीबी के पास ना रहने के लिए जगह बची और ना ही सामान बचा। राहत की बात यह है कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोगों का सामान आग की चपेट में आने से राख हो गया।
राहगीरों ने की मदद मौके पर ही आग की बढ़ती लपटों को देख दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके अलावा राहगीरों ने भी आ कर मदद की। बड़े ही मुश्किल से साथ आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक झोपड़ी आग का गोला बन चुकी थी। पीड़ित रतनाराम काशी ने कहा कि पिछले 10-15 साल से झुग्गियां में रह रहे हैं, आग के कारण उनका आशियाना ही उजड़ गया। उधर, आग लगाने वाले किसान काहलों फार्म पर कार्रवाई को लेकर बलकलां पुलिस चौकी पहुंचे।

पीड़ित परिवारों को पुलिस ने कार्रवाई के बजाय मौके पर आने का कहकर वापस भेज दिया। इस कारण मजबूर झुग्गी वालों ने दोपहर तीन बजे सड़क जाम कर दी। इसके बाद गांव पंडोरी वडैच के सरपंच मंगबीर सिंह ने पुलिस बुलाकर पीड़ित झुग्गी वालों को इंसाफ दिलवाने का आश्वासन दिया और सड़क का रास्ता खुलवाया। अब देखना है कि इस मामले में क्या कार्यवाही होती है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
