पंजाब में पुलिस विभाग में एक बार फिर से फेरबदल देखने को मिला है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस विभाग के सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी के अंतर्गत आने वाले चार पुलिस थानों के सभी एस.एच.ओ. अचानक बदल दिए गए हैं। एक साथ सभी एस.एच.ओ. के स्थानांतरण से पुलिस विभाग में चर्चा का विषय है।
जानकारी के अनुसार, जिला कपूरथला के एस.एस.पी. गौरव तूर के आदेश पर थाना फत्तूढींगा के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को थाना सुलतानपुर लोधी का नया एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है। थाना तलवंडी चौधरी के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को थाना कबीरपुर का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया, थाना साइबर कपूरथला की एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को थाना फत्तूढींगा का एस.एच.ओ. बनाया गया।

इसी तरह पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अनिल कुमार को थाना तलवंडी चौधरी का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया। इसके अलावा, थाना सुलतानपुर लोधी की पहली एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर को थाना सदर फगवाड़ा का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया।
- भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है! अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कह दी बड़ी बात
- सुधाकर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र, आईपीएस कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल
- लग्जरी होटलों की रसोई में गंदगी का राज: चूहों ने कुतरा खीरा, बेसन-रवा में दौड़ीं इल्लियां, होटल-रेस्टोरेंट पर जुर्माना
- परिसीमन पर खड़गे का PM मोदी को चौथा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग; बोले- जल्दबाजी में न लाएं बिल
- Today’s Top News: टामन सोनवानी की जमानत याचिका खारिज, CM ने लापरवाह तहसीलदार को किया निलंबित, 3 नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौत, स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं-हाईकोर्ट … पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

