रेलवे ने पंजाब के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 27 जून से 14 जुलाई तक कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। यह कार्य जंडियाला स्टेशन पर किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है।
इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया रद्द
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 21 ट्रेनों को इस अवधि में पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में निम्नलिखित प्रमुख सेवाएं शामिल हैं :
- चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी (12411/12412)
- अमृतसर-नंगल डैम (14505/14506)
- अमृतसर-नई दिल्ली (14679/14680)
- अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी (12053/12054)
- चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (14541/14542)
- अमृतसर-चंडीगढ़ शताब्दी
- जालंधर सिटी-अमृतसर पैसेंजर (74641)
- अमृतसर-कादियां (74691/74692)
- ब्यास-तरनतारन (74603/74605)
- भगतांवाला-खेमकरण (74685/74686)
- -शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें
14 जुलाई को विशेष रूप से शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497) नई दिल्ली से आकर जालंधर सिटी पर ही समाप्त हो जाएगी, जबकि वापसी में अमृतसर से चलने वाली यह ट्रेन (12498) जालंधर सिटी से ही रवाना होगी।

डायवर्ट किए गए रूट
इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अमृतसर आने-जाने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। डायवर्ट की गई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों जैसे अमृतसर-तरनतारन-ब्यास और पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर सिटी होकर संचालित किया जाएगा।
डायवर्ट की गई प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं:
- 12408 (अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी)
- 04652 (अमृतसर-जयनगर)
- 18104 (अमृतसर-टाटा नगर)
- 22424 (अमृतसर-गोरखपुर)
- 19326 (अमृतसर-इंदौर)
- 14650/14674 (अमृतसर-जयनगर)
- 12317 (कोलकाता टर्मिनल-अमृतसर)
- 12407 (न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर)
- 15707 (कटिहार-अमृतसर)
- 22446 (अमृतसर-कानपुर सेंट्रल)
- 22430/22429 (पठानकोट-दिल्ली जंक्शन)
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से जरूर प्राप्त करें। ट्रेनों के संचालन में बिना पूर्व सूचना के भी परिवर्तन संभव है।
- वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर आज से शुरू, जानिए किराया और सुविधाएं; 3,024 रुपये तक होगा टिकट
- MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज बैतूल दौरा, MP से बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी आज करेंगे नामांकन दाखिल, MP स्थापना दिवस का भव्य जश्न कल 1 से 3 नवंबर तक
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद फिर लौटेगा गर्मी का दौर, पढ़ें ताजा मौसम अपडेट
- बिहार में चक्रवात अर्नब के कारण 13 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी
- G-20 में कई यूरोपीय प्रतिनिधियों का लावरोव के साथ फोटो खिंचाने से इनकार, US ने रद्द किया सेशन
