बठिंडा : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बठिंडा नगर निगम के दौरे के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाई। इसके बाद उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग मंत्री के इस मानवीय प्रयास की खूब सराहना कर रहे हैं। यह पंजाब में अपनी तरह का पहला मामला है, जब किसी मंत्री ने स्वयं CPR दिया हो। हालांकि, हादसों में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।
बुजुर्ग बेहोश होकर गिरा
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मंगलवार को अबोहर और बठिंडा के दौरे पर थे। इस दौरान गर्मी के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति वहां बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे मंत्री की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग को CPR दिया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पेशे से डॉक्टर हैं मंत्री रवजोत सिंह
48 वर्षीय डॉ. रवजोत सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने एमडी मेडिसिन की डिग्री हासिल की है। वह श्याम चौरासी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। पिछले साल सितंबर में मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया था और स्थानीय निकाय मंत्री बनाया गया था।
पंजाब सरकार में छह डॉक्टर मंत्री और विधायक
पंजाब सरकार में कुल छह मंत्री और विधायक पेशे से डॉक्टर हैं, जिनकी सेवाएं जरूरत पड़ने पर ली जाती हैं। उदाहरण के लिए, 2024 में किसान आंदोलन के दौरान शंभू बॉर्डर पर अश्रु गैस के गोले से किसान घायल हो रहे थे। उस समय डॉक्टरों की टीम के अलावा इन मंत्रियों और विधायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंत्री बलजीत कौर नेत्र सर्जन हैं और जब वह गांवों का दौरा करती हैं, तो वहां आने वाले मरीजों की जांच भी करती हैं।
- Bihar Top News 31 july 2026: पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे सांसद, बीजेपी MLC देवेश कुमार ने सौंपा इस्तीफा
- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की घोषणा के बाद राजपत्र में आदेश जारी
- 1 कमरा, 4 लाशें और खूनी मंजरः पहले पत्नी और दो बच्चों को युवक ने मारी गोली, फिर खुद को भी किया खत्म, मंजर देख सहम उठे लोग
- कैथल के इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 300 पौधे लगाए
- Sheelu Balhara Wife Suicide News : इंटरनेशनल खिलाड़ी के घर पसरा मातम, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम


