चंडीगढ़। पाकिस्तान से सटे हुए राज्यों में आज मॉक ड्रिल होनी थी लेकिन अब इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आज होने वाली मॉक ड्रिल को स्थगित कर दिया गया है। स्थगित करने को लेकर आधिकारिक घोषणा हो गई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह मॉक ड्रिल क्यों स्थगित की गई।
जानकारी के अनुसार इस मॉक ड्रिल को अब स्थगित कर 3 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। आज यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान के साथ लगने वाले राज्यों में की जानी थी, जिसमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात शामिल है। इस दौरान एक बार फिर से सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट होगा।

मॉक ड्रिल के स्थगित होने की जानकारी गुजरात के सूचना विभाग और राजस्थान के गृह मंत्रालय के पास आ गई है, इस बारे में अधिकारिक रूप से पुष्टि भी की गई है। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से भी ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल के रद्द होने को लेकर सूचना दी गई है। अब यह 3 जून 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी।
- बस्तर दशहरा: फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हुआ जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, जानिए पूरा मामला…
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

