फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद की नई अनाज मंडी में आयोजित एक विशाल राज्य स्तरीय समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा तोहफा दिया। इस अवसर पर राज्य में 100 नए आम आदमी क्लीनिक (मोहल्ला क्लीनिक) की शुरुआत की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य में 881 क्लीनिक बनाए गए थे और आज 109 और क्लीनिक जुड़ने से यह संख्या 990 हो गई है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में 400 और क्लीनिक बनाकर पंजाब में कुल 1500 मोहल्ला क्लीनिक चालू किए जाएंगे, ताकि हर गांव और मोहल्ले में मुफ्त इलाज मिल सके। केजरीवाल ने भावुक होते हुए अपने भाषण की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी नियामत कौर को जन्मदिन की बधाई देकर की और जनता से उसे आशीर्वाद देने की अपील की।

बेअदबी के दोषियों पर सख्त कार्रवाई: विधानसभा का विशेष सत्र
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बेअदबी के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि 13 अप्रैल (बैसाखी) को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इसमें 2008 के एक्ट में संशोधन कर बेअदबी करने वालों के लिए कम से कम 10 साल की सजा और अधिकतम उम्रकैद का प्रावधान किया जाएगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
