मौसम विभाग के अनुसार यदि वर्तमान मौसमीय परिस्थितियां बनी रहती हैं, तो मानसून इस वर्ष 20 से 25 जून के बीच पंजाब में प्रवेश कर सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि इस बार राज्य में मानसूनी बारिश सामान्य से लगभग 8 से 10 प्रतिशत कम रहने की संभावना है।
उन्होंने जानकारी दी कि जून के मध्य से प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं, जिसके दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में भी 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और यह सामान्य से नीचे बना हुआ है। सबसे कम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस एसबीएस नगर में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। 7 जून को भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विभाग के अनुसार 8 जून से मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश देखने को मिल सकती है।
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
- नवरात्रि पर गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भोपाल में बवाल

