चंडीगढ़। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने बेहद कम समय में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। योजना की शुरुआत 8 जनवरी को हुई थी और केवल तीन महीनों के भीतर ही 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका है।
इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को बड़े स्तर पर मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। अब तक कुल 292 करोड़ रुपये के इलाज को मंजूरी दी जा चुकी है, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
शुक्रवार को पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 1,77,097 मरीजों के मुफ्त इलाज को स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके साथ ही 71,000 दावों का सफलतापूर्वक निपटारा भी किया जा चुका है।
उन्होंने यह भी बताया कि सूचीबद्ध अस्पतालों को अब तक 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे अस्पतालों में सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों को समय पर भुगतान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने बकाया भुगतान के लिए एक मजबूत और पारदर्शी प्रणाली विकसित की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 31 मार्च तक के सभी लंबित भुगतान 15 अप्रैल तक निपटा दिए जाएंगे।
सरकार का दावा है कि यह योजना राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रही है और आने वाले समय में इससे और अधिक लोगों को फायदा मिलेगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

