चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के निवासियों के लिए चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए लोगों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के परिवारों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा सुनिश्चित करना है।
अब तक 465 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज
ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 465.36 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का मुफ्त इलाज किया जा चुका है। सरकार ने अब तक 42 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए हैं, और 2.77 लाख से अधिक लाभार्थी इस योजना का सीधा लाभ उठा चुके हैं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि पंजाब के परिवार बड़ी संख्या में इस स्वास्थ्य कार्ड पर भरोसा कर रहे हैं।
समय पर पंजीकरण है सुरक्षा की गारंटी
पंजाब सरकार ने उन सभी योग्य व्यक्तियों से पंजीकरण कराने का आग्रह किया है जो अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं। सरकार का कहना है कि मेडिकल इमरजेंसी कभी भी बताकर नहीं आती। ऐसे संकट के समय में पहले से किया गया पंजीकरण परिवारों को भारी आर्थिक बोझ से बचा सकता है।

सेहत सेवाएं हर नागरिक का अधिकार: डॉ. बलबीर सिंह
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना राज्य के हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना रही है। लगभग 2.77 लाख प्री-ऑथोराइजेशन अनुरोधों पर 465.36 करोड़ रुपये का खर्च होना और 42 लाख से अधिक लोगों का जुड़ना इसकी विश्वसनीयता का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से देरी न करने की विनती की, क्योंकि यह योजना जरूरत के समय वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
गांवों और शहरों में लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप
ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा गांवों, कस्बों और शहरों में रोजाना रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए ये कैंप गुरुद्वारों, पंचायत घरों, मंदिरों और कम्युनिटी सेंटरों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। वहां तैनात प्रशिक्षित कर्मचारी दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने में मदद कर रहे हैं।
- CG Crime News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी
- भागकर दिल्ली छुपा था आरोपी, गुरुग्राम पुलिस ने 24 घंटे में कैसे दबोचा? पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने
- काली कमाई पर नकेलः माफिया अतीक अहमद की 110 करोड़ की जमीन कुर्क, जानिए काले साम्राज्य की पूरी कुंडली
- Rewa News: युवक ने सिर पर गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


