बरनाला। पंजाब में मंगलवार को 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ था और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस चुनाव में कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 2 बजे तक करीब 45.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में इस बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से वोटिंग करवाई जा रही है। इन सब के बीच में कई जगहों में झगड़े की खबर सामने आई है। कार्यकर्ताओं के बीच हो रही झड़प को पुलिस किसी तरह शांत करती नजर आई है।
पटियाला के समाना में वार्ड नंबर-19 के मतदान केंद्र पर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां कुछ लोगों और पुलिस के बीच टकराव हो गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि भीड़ ने पहले पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

रवनीत बिट्टू को धुरी जाने से रोका
इसी दौरान पुलिस ने रवनीत बिट्टू को धूरी जाने से रोक दिया। इस दौरान उनकी संगरूर के एसएसपी के साथ तीखी बहस भी हुई। मौके पर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। वही मामले के किसी तरह शांत किया गया।
अबोहर में HR नंबर कार में घूम रहे 4 युवक हिरासत में
अबोहर में मतदान के दौरान पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक कार में घूम रहे चार युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली। कार पर NSUI हनुमानगढ़ की नेम प्लेट लगी हुई थी। पूछताछ के दौरान युवक इलाके में मौजूदगी को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
वही दूसरी ओर बरनाला के वार्ड नंबर-15 में भाजपा उम्मीदवार दीपइंदर कौर के पति जसवीर सिंह पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जसवीर सिंह ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान बाहरी लोग फर्जी वोट डाल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया। हमले के दौरान उनकी पगड़ी उतार दी गई और सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया। उनकी पत्नी और समर्थकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

